नया बदायूं

जिले में दिनभर छाए रहे बादल, उसम से परेशान

बिजली bijlyi

बदायूं, संवाददाता।
जिले में पुरवा हवाओं की सक्रियता से आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया है। दिनभर बादलों की उमड़-घुमड़ जारी रही। उमस भरी गर्मी में भी इजाफा हो गया। पंखे व कूलर से लोगों को राहत नहीं मिली। शहर से लेकर गांव तक गर्मी से लोग बेहाल रहे। मौसम विभाग के अनुसार बारिश होने की संभावना है लेकिन बारिश नहीं हो पा रही है। इससे उमस भरी गर्मी बढ़ गई है और लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं।

रविवार को जिले में उमस भरी गर्मी ने पसीना-पसीना किया है। दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहा है और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा है। मौसम विभाग के अनुसार तो दिन भर बारिश की संभावना रही और बादलों का डेरा रहा है। बार-बार सचेत एप की सूचना पर प्रशासन आगाह करता रहा है। मगर पूरे दिन भर में बारिश नहीं हुई है। दिनभर बादलों और सूर्यदेव के बीच धमाचौकड़ी जारी रही। कभी तेज धूप तो कभी बादल रहे। वहीं पुरवा हवा हल्की-हल्की चलती रही। जिससे उमस भरी गर्मी पैदा हो गई। उमस भरी गर्मी ने लोगों को पसीना-पसीना किया और घरों एवं प्रतिष्ठानों पर रूकना मुश्किल हो गया। इसके चलते शहर से देहात तक लोग परेशान नजर आये हैं। शाम के समय शहर में ठेला, खोमचा और रेस्टोरेंट पर भारी भीड़ दिखी है लोग लस्सी, जूस, आईसक्रीम, कोल्डड्रिंक का आनंद लेते नजर आये हैं। इधर जिले में भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती जनता को रूला रही है। जिससे लोग परेशान हैं, बिजली कटौती हो रही है और फिर पंखा, कूलर नहीं चल पा रहे हैं।

Exit mobile version