बदायूं। भाजपा कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। दुर्विजय सिंह शाक्य क्षेत्रीय अध्यक्ष व डीपी भारती को प्रदेश मंत्री मनोनीत होने से कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यालय पर प्रदेश मंत्री डीपी भारती को मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा हमारे लिए आज गर्व और खुशी का दिन है साथ ही कहा कि नि:संदेह, ऊर्जावान नेतृत्व में भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के भाव से देश में सफलता के नए प्रतिमान स्थापित करेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी द्वारा दुर्विजय सिंह शाक्य क्षेत्रीय अध्यक्ष व डीपी भारती को प्रदेश मंत्री मनोनीत होने से कार्यकर्ताओं में खुशी का महौल है। जिला प्रभारी राकेश मिश्रा अनावा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, पार्टी के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता सर्वोपरि है। नवनियुक्त प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए आभार जताया और कार्यकर्ताओं द्वारा मिली अभूतपूर्व शुभकामनाएं व बधाई के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। इस मौके पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारती, पूर्व विधायक धर्मेन्द्र शाक्य, जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत, चेयरमैन डीसीडीएफ रविंद्र सिंह, आशीष शर्मा, धर्मसिंह शाक्य, किशन शर्मा, ज्ञानेंद्र चौहान, गगन राठी, विनोद पालिवाल, श्याम साहू, अमित सिंह, अनुभव उपाध्याय मौजूद रहे।
Discussion about this post